यहां वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त चालक की मौत 2 घायल

यहां वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त चालक की मौत 2 घायल
Please click to share News

नई टिहरी/घनसाली। देवभूमि उत्तराखंड को किसकी नजर लगी है पता नहीं, आए दिन वाहन दुर्घटनाएं घट रही हैं। आज तहसील बालगंगा क्षेत्रांतर्गत छतीयारा-खवाडा मोटर मार्ग पर स्थान मांदरा के समीप एक मैक्स वाहन सं०-UK 07TC 1675 सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

वाहन में जिसमे 3 व्यक्ति सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा एक व्यक्ति मृत बताया गया। अन्य दो को जिला अस्पताल बौराडी लाया जा रहा है।

🛑दुघर्टना में मृतक – राजीव पंवार पुत्र श्री भारत सिंह पंवार उम्र -36 वर्ष, निवासी – ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा। (चालक) बताया जा रहा है।

दुघर्टना में घायल व्यक्तियों में साब सिंह पुत्र श्री दर्मियान सिंह उम्र – 32 वर्ष निवासी – ग्राम छतियारा तहसील बालगंगा तथा राजीव चौहान पुत्र श्री महावीर सिंह उम्र -26 वर्ष, निवासी ग्राम छतियारा तहसील बालगंगा शामिल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories