उत्तराखंडविविध न्यूज़

भिलंगना ब्लॉक सभागार में युवा महोत्सव मनाया गया

Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली 7 नवम्बर 2022 (लोकेन्द्र जोशी) । भिलंगना ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के तत्वाधानमें युवा महोत्सव मनाया गया। जिसमे भिलंगना विकास खण्ड के युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। युवा महोत्सव में विकास खण्ड भिलंगना के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एकल गीत सामूहिक गीत नाटक आदि प्रतियोगिताएं अपनी प्रस्तुतियां पेश की गयी। इस मौके पर उन्हे पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विकास खण्ड प्रमुख श्रीमती वसुमति घणाता व विशिष्टअतिथि दिनेश भजनियाल अध्यक्ष प्रधान संगठन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

श्रीमती वासुमती घणाता ने युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख घणाता ने युवाओं की नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता ब्यक्त करते हुए युवाओं को सावधान रहने को कहा कि नशा शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर समाज के लिए इससे गंभीर खतरा बताया ।
विशिष्ठ अतिथि प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भाजनियाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कुमार कठैत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को समाज में अपनी भूमिका अच्छे कार्यों में निभानी चाहिए। महिला नेत्री क्षेत्र पंचायत सदस्य भिलंगना श्रीमती कृष्णा गैरोला ने कहा कि महिलाओं को भी समाज के हर कार्यों में समानता के साथ कार्य कर आगे आना होगा। युवा से अर्थ खाली पुरुषों से नहीं बल्कि महिलाओं से भी है और यह तभी सार्थक होगा जब महिलाएं राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में अधिक से संख्या में भागीदारी करेंगी।
युवा महोत्सव में विधायक प्रतिनिधि रामकुमार कठैत, कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिलखी कृष्णा गैरोला, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सहित, निर्वाचित प्रतिनिधि,युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से जुड़े कर्मचारी अधिकारी गण तथा प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!