एन एन एस शिविर के छात्रों को दी कानून जानकारी: उत्सुकता जीवन में ज्ञान बढ़ाता है – कृष्ण नारायण गोस्वामी

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें


घनसाली से लोकेन्द्र जोशी की रिपोर्ट। सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एन.एस.) में शिविर में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के द्वारा तहसील मुख्यालय, थाना घनसाली का शैक्षिणक भ्रमण किया गया और कानूनी जान कारियों के साथ अन्य विभिन्न ब्यावहरिक जानकारियां हासिल की गयी।
उप जिलाधिकारी घनसाली कृष्ण नारायण गोस्वामी ने विद्या मंदिर घनसाली के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, जीवन में किसी भी बिषय पर उत्सुकता से ज्ञान की प्राप्ति होती है। जो अविष्कार और निष्कर्ष के साथ उन्नति का मार्ग प्रसस्त करता है।
उप जिलाधिकारी गो स्वामी बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि, विधायिका, कार्य पालिका एवं न्याय पालिका बारे बताया।और देश में तीनों ब्यवस्था के कार्य क्षेत्रों का सरलता पूर्वक बच्चों को समझाया। और कहा कि अपराधों के अनुसार देश में विभिन्न न्यायालयों के साथ साथ अलग अलग श्रेणि के न्यायधीशों की ब्यवस्था की गयी है। छात्र छात्राओं को न्यायालयों में कार्यरत विभिन्न मजिस्ट्रेट की ब्याख्या कर समझाया।
उप जिला मजिस्ट्रेट गोस्वामी ने देश मे मजिस्ट्रेट और न्यायाधीशों में भी अंतर समझाते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट, बनने के लिए परीक्षा पास करनी होती है जबकि न्यायधीशों की नियुक्ति उच्च न्यायालय करते हैं। मजिस्ट्रेट अपराधियों को निश्चित समय तक की कैद की सजा सुनाते हैं,और न्याधीश अपराधियों को फांसी तक की सजा दे सकते हैं। उन्होंने कलेक्टर अधीनस्थ कार्यालय ही तहसील कार्यालय होते हैं, जंहा उपजिला मजिस्ट्रेट अपराधों को रोकने का काम करता है तो वहीं असिस्टेंट कलक्टर जमीन संबधित वादों का निपटारा करते हैं। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने उप जिला मजिस्ट्रेट गोस्वामी से सवाल जवाव भी किए।
तहसीलदार घनसाली मेहशा शाह ने छात्रों को सबम्बोधित करते हुए कहा कि, तहसील में तहसील दार के साथ नायब तहसीलदार ,कानून गो, एवं राजस्व उप निरीक्षकों की तैनादी होती है मुख्य कार्य  राजस्व संग्रह, राजस्व रिकॉर्ड और फसल आंकड़े भी उनके द्वारा बनाए रखा जाता है। तहसीलदार शाह ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि तहसीलदार और नाइब-तहसीलदार भूमि राजस्व और सरकार को देय अन्य बकाया राशि के संग्रह के लिए जिम्मेदार हैं।इसके साथ ही लोगों की जमीन जायदाद से सम्बंधित राजस्व रिकॉर्ड को ब्यवस्थित करना होता है।
दूसरी ओर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने शैक्षिक भ्रमण पर आए राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को बढ़ते महिला अपराधों समेत तमाम अपराधों की जानरियाँ देते हुए कहा कि कानून की दृष्टि में कोई छोटा बड़ा नहीं है। कानून तोड़ने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करती है। जंहा अपराध के अनुसार अपराधी को दंडित किया जाता है। थानाध्यक्ष मान बच्चों को समझाते हुए कहा कि कानून नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देता है, तेज रफ्तार और मोबाइल से बात करते हुए एवं बिना हेलमेट पहने वाहन चलना, कानून अपराध है।उल्लंघन करने से दुर्घटनाएं अधिक होती है। कानून के उल्लंघन करने वाले के खिलाफ अर्थ दंड के अलावा शरीरिक दण्ड का भी प्राविधान है।
थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने छात्र-छात्राओं को नशा की खराब प्रवृत्ति के बारे समझाते हुए कहा कि जीवन अनमोल है,इसलिए नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। नशे की प्रति युवा पीढी को सचेत रहना होगा।

इस मौके पर अध्यापक प्रदीप डंगवाल, उपजिलाधिकारी घनसाली- कृष्णकांत गोस्वामी, तहसीलदार-मेहशा शाह ,एडवोकेट लोकेन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, महिला दरोगा श्रीमती वर्षा भंडारी, कॉन्स्टेबल रजनी तोमर, मोहन रतूड़ी, एस,आई.शिव शंकर उनियाल, जितेंद्र रावत, महिला कांस्टेबल श्रीमती पूनम गुसाईं, राजस्व उप निरीक्षक विनोद नाथ, आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!