उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,20,77, 930 रुपये के सुलह समझौते

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मई, 2023। जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों/राजस्व न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 335 वादों का निस्तारण रुपए 2,20,77, 930/- (दो करोड़, बीस लाख, सत्तहतर हजार, नौ सौ तीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।

सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मा. उत्तराखण्ड़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों / राजस्व न्यायालयों में किया गया, जिसमें वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जैसे- फौजदारी के शमनीय मामले, राजस्व सम्बन्धित मामले, धारा 138 एन.आई एक्ट सम्बन्धित मामले, विद्युत एवं जलकर मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित मामले वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्त से संबंधित मामले, श्रम सम्बन्धित मामले, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, घरेलू हिंसा वाद एवं बैंक एवं ऋण वसूली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकें।

बताया कि लोक अदालत हेतु गठित कुल 07 बैचों के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में मा. जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल श्री योगेश कुमार गुप्ता की बैंच द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण रू. 32,87,536 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। मा. कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल श्री प्रदीप कुमार मणि की बेंच द्वारा कुल 08 वादों का निस्तारण रू. 8,77,000/- धनराशि के सुलह समझौते के आधार पर किया गया। मा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल श्री विनोद कुमार बर्मन की बैंच द्वारा कुल 65 वादों का निस्तारण रू. 48,55,940 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। मा. सीनियर सिविल जज टिहरी गढ़वाल श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव की बैंच द्वारा कुल 12 वादों का निस्तारण रू. 45,90,790 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। अपर सीनियर सिविल जज नई टिहरी, आफिया मतिन की बैंच द्वारा कुल 27 वादों का निस्तारण रू. 32,73,767 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज नरेन्द्रनगर श्री शम्भू नाथ सिंह सेठवाल की बैंच द्वारा कुल 114 वादों का रू. 13,80,000/- धनराशि के निस्तारण सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज कीर्तिनगर श्री शैलेन्द्र कुमार यादव की बेंच द्वारा कुल 09 वादों का निस्तारण रू. 3,36,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 80 वादों का निस्तारण स. 33,91,403 / धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया एवं उपजिलाधिकारी टिहरी द्वारा 13 वाद का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग टिहरी गढ़वाल के 04 वादों का निस्तारण रू. 10,54,94 /- धनराशि के सुलह समझौते के आधार पर किया गया ।

इस प्रकार जनपद टिहरी गढ़वाल में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 335 वादों का निस्तारण रू. 220,77, 930/- (दो करोड़, बीस लाख, सत्तहतर हजार, नौ सौ तीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!