Ad image

G20: पैंथर इलेवन ने 5 विकेट से मैच जीता,मैन ऑफ द मैच यूएस के ओमर को दिया गया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विदेशी मेहमानों ने खेला मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

टिहरी गढ़वाल 27 जून, 2023। भारतीय जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत तीसरी G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (IWG) की बैठक के दूसरे दिन बैठक के बाद मंगलवार को सांय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पी.टी.सी.) नरेंद्रनगर तिहरी गढ़वाल में प्रतिनिधियों के बीच टीम वर्क और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया।

जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला क्रीड़ा विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित जी-20 प्रतिनिधियों के रॉयल इलेवन और पैंथर इलेवन के बीच 8-8 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। रॉयल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। पैंथर इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच यूएस के ओमर को दिया गया, उन्होंने 26 रन बनाए।

इस मौके पर संयुक्त सचिव डीईए सोलेमान आरोकीराज, एडीएम के.के. मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम घनसाली, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पोरी, डीईओ बेसिक वी.के. ढौडियाल सहित डीईए के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!