उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासनहेल्थ & फिटनेस

सिंगलयूज प्लास्टिक बैन को लेकर युवा कल्याण विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कल

Please click to share News

खबर को सुनें

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से चलाया जा रहा अभियान

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा-निर्देशन में जनपद में 13 सितम्बर 2022 से सभी विभागों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन एवं उपयोग को पूर्णतः प्रतिबन्धित किये जाने हेतु 15 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर जनसहभागिता से चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु नामित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा निश्चित कार्ययोजना के तहत विभिन्न गतिविधियां यथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने संबंधी संकल्प/शपथ, नुक्कड़ नाटक, रैली, ग्राम सभाओं में खुली बैठक, उद्यमी एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे हैं।

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह, महिला एवं युवक मंगल दलों के माध्यम से, पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, होर्डिंग्स, कूड़ा वाहन, रेडियो, केबिल ऑपरेटर, मीडिया आदि प्रचार-प्रसार माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  जबकि नगरपालिका देवप्रयाग, कीर्तिनगर व तहसील प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के विरूद्ध जन जागरूकता हेतु कल 22 सितम्बर, 2022 को जनपद मुख्यालय नई टिहरी में प्रातः 08ः00 बजे डाईजर से नगरपालिका परिषद् बौराड़ी तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित कर जन जागरूकता लाने के निर्देश दिये गये है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!