वाह! भारी बारिश में डीएम मयूर दीक्षित छाता लेकर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग 94 का निरीक्षण करने, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त, 2023। जनपद में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 94 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएच 94 पर बगड़धार के समीप हो रहे भूस्खलन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को भूस्खलन क्षेत्रों पर स्थित विद्युत पोल को हटाने, ज्यादा खतरा होने पर परिवारों के विस्थापन को लेकर राजस्व टीम को निरीक्षण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए गए कि कार्मिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल सड़क का सुचारू किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र में लोगों को खड़े न होने दिया जाए, जेसीबी, पोकलैंड, डोजर के संचालकों को सावधानी पूर्वक कार्य करने तथा हेल्परों को धुंध में उपर की साइड नजर रखने तथा सड़क की स्थिति को देखकर पहले ही लोगों को अवगत कराते हुए वैकल्पिक मार्गों से भेजने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते डेंजर जोन/खतरे की जद में आने वाले सिलवण तोक के ग्राम सोनी के 4 परिवारों के सदस्यों को पूर्व में ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
इस मौके पर जिला आपदा अधिकारी बृजेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!