युवा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में हिस्सा लें पाए किराये में छूट

admin
2 Min Read
युवा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में हिस्सा लें पाए किराये में छूट
Please click to share News

खबर को सुनें

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले युवाओं को रेल यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट

नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2019

रेल मंत्रालय भारत सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारतकार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले युवाओं को रेलयात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट केवल दूसरी श्रेणी/ शयनयान के मूल किराए पर उन्हीं को मिलेगी जिनकी मूल मासिक आय 5000से ज्यादा न हो।ऐसे युवा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करने पर छूट के हक़दार होंगे।

साथ ही यात्रा किराये में छूट का प्रावधान केवल सामान्य रेल गाड़ियों के लिए है। विशेष रेल गाड़ियों और विशेष सुविधाओं वाले रेल डिब्बों पर यह लागू नहीं होगा। यह छूट विभिन्न राज्यों के संबंधित मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव द्वारा रेलवे के निर्धारित प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र दिखाए पर ही दी जाएगी। 

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को संबंधित रेलवे के अधिकृत अधिकारियों, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक और मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक आदि के समक्ष यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो उन्हें इसके बाद रेल किराये में छूट दिए जाने का आदेश जारी करेगा। इस आदेश के आधार पर संबंधित रेलवे स्टेशन मास्टर किराए में छूट देने की अनुमति देगा।

इस छूट का लाभ ऐसे लोग नहीं ले सकेंगे जिनकी यात्रा का खर्च केन्द्र या राज्य सरकारों, स्थानीय वैधानिक निकायों, निगमों या सार्वजनिक उपक्रमों और विश्वविद्यालयों द्वारा वहन किया जाता है। यात्रा किराये में छूट केवल मूल किराये पर लागू होगी। रेल टिकट पर लगने वाले अतिरिक्त प्रभार, आरक्षण शुल्क तथा अन्य ऐसे शुल्कों पर छूट का प्रावधान नहीं है। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!