उत्तराखंडविविध न्यूज़

THDCIL CRICKET TOURNAMENT: तीसरे दिन उत्तराखंड पुलिस टिहरी ने जीता मुकाबला

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 फरवरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से कोटी कालोनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बारिश के कारण एक ही मैच हुआ।  जिसमें उत्तराखंड पुलिस टिहरी 104 रन से विजयी रहा।

आज का मैच उत्तराखंड पुलिस टिहरी और टीएचडीसीआईएल टीम ‘बी’ के साथ खेला गया। जिसमें उत्तराखंड पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 146 रन बनाए। टीम की ओर से योगेंद्र ने सर्वाधिक 75 रन तथा अभिषेक ने 33 बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 3 व अनिल ने 2 विकेट लिए ।

146 रनों का पीछा करते हुए टीएचडीसीआईएल टीम ‘बी’ निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 42 रन ही बना पाई।  टीम की तरफ से गिरीश उनियाल ने सर्वाधिक 17 रन बनाए और नाबाद रहे। 

इस मौके प्रबंधक जनसंपर्क मनवीर नेगी, दीपक उनियाल उप प्रबंधक जनसंपर्क एवं प्रशासन, आरडी ममगाईं उप प्रबंधक जनसंपर्क, विपिन सकलानी, विजयपाल सिंह रावत, शेर सिंह बगड़वाल, सुरेश वर्मा, सुरेंद्र, रामपाल पडियार, रंजीत , विजय प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कल शनिवार को आईटीबीपी कोटी और उत्तराखंड पुलिस टिहरी के साथ पहला सेमी फाइनल खेला जाएगा।

Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!