Ad image

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने दिखाई प्रतिबद्धता, विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम किये घोषित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षा परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे- कुलपति

टिहरी गढ़वाल, 14 जून । श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुलपति प्रोफेसर एन.के. जोशी ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षा परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे।

प्रो जोशी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित “एक परीक्षा, एक परिणाम” की कार्ययोजना के अनुसार, जून 2024 तक विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। 14 जून 2024 को, विश्वविद्यालय ने कुछ पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें बी.एस.सी. एनिमेशन, बी.एस.सी. खाद्य विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, मत्स्य विज्ञान, होटल मैनेजमेंट, एम.एस.सी. इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एम.एस.सी. माइक्रोबायोलॉजी, और एम.एस.डब्ल्यू शामिल हैं। ये परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sdsu.co.in पर उपलब्ध हैं।

कुलपति प्रो. जोशी ने गढ़ निनाद को बताया कि विश्वविद्यालय समय पर परिणाम घोषित करने में सफल रहा है और शीघ्र ही अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष केन्द्रीयकृत मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है, जिससे मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 90% मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया है और शीघ्र ही परिणाम तैयार करने की औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!