आपदाविविध न्यूज़

टिहरी जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव के साथ प्रदेश में आंकड़ा 126, सैंपल नेगेटिव 719

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 21 मार्च 2020

नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जनकारी के अनुसार विकासखंड भिलंगना  में दिन तक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया लेकिन देर शाम तक तीन और मामले सामने आने के बाद जिले में संख्या 5 हो गयी है। ये सभी मुंबई से घर लौटे हैं।

बता दें पहला मामला कीर्तिनगर से सामने आया था, बाकी चार मामले अकेले भिलंगना ब्लाक से हैं। ये सभी लोग कुछ दिन पहले ही मुंबई से आये हैं। 

उत्तराखंड में समाचार लिखे जाने तक बुधबार को 15 नए मामले सामने आए हैं जबकि 53 ठीक हो गए हैं। 719 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 126 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें उत्तरकाशी में 2, अल्मोड़ा, हरिद्वार में 1-1, यूएस नगर में 4, टिहरी में 5, नैनीताल में 2 मामले हैं।

टिहरी में जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम ने संबंधित उपजिलाधिकारी को कांटेक्ट ट्रेसिंग की त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है, तथा क्वारन्टीन केंद्रों को निरंतर सेनीटाइज़ेशन करते रहने के निर्देश दिए है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!