Ad image

अवैध कच्ची शराब परिवहन करते व्यक्ति गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 अगस्त 2024। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, टिहरी पुलिस ने नशे की रोकथाम के अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली न्यू टिहरी के निरीक्षक के निर्देशन में, पुलिस टीम ने 55 वर्षीय दीपालाल पुत्र स्वर्गीय थेप्पडू लाल, निवासी धर्म घाट (क्यारी) को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दीपालाल को कुंजेश्वर महादेव मंदिर के पास 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है और नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में एएस आई तेज सिंह व हेड कांस्टेबल वरुण शामिल रहे।

टिहरी पुलिस के इस कदम से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिला है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!