हेरवाल गांव में बाघ ने खाई ब्याही गाय, मुआवजे की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2024। प्रतापनगर प्रखंड के पट्टी उपली रमोली के हेरवाल गांव में कल शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जब श्रीमती फूलदेई देवी की ब्याही गाय को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। गाय गाँव के पास के जंगल में चारा चर रही थी, तभी अचानक घात लगाए बाघ ने हमला कर दिया और गाय को मार डाला।

फूलदेई देवी और उनके परिवार के लिए यह गाय रोज़ी-रोटी का एकमात्र साधन थी, जिससे अब वे बेहद मुश्किल में आ गए हैं। इस घटना पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी और लम्बगांव रेंज के रेंजर से दूरभाष पर बात की। उन्होंने तत्काल इस घटना का संज्ञान लेने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को घटना स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से डर और चिंता का माहौल है, और उन्होंने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!