उत्तराखंडविविध न्यूज़

एन एस एस इकाई ने चलाया पुरसोल गांव में सफाई अभियान

Please click to share News

खबर को सुनें

रिपोर्ट – सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’।

टिहरी गढ़वाल। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा का सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन- रात) के पांचवे दिन स्वयंसेवियों ने प्रातः वंदना,योग, व्यायाम और सूर्य नमस्कार से दिन को प्रारम्भ किया।

ग्राम सभा पुरषोलगांव में घर- घर जाकर नो- कॉकटेल,साइबर क्राइम और डिजिटल लिटरेसी पर संवादकर जन- जागरूकता अभियान चलाया। उसके बाद गांव के निकटवर्ती जल स्रोतों की सफाई की तथा कूड़ा साफ किया। ग्राम वासियों ने एनएसएस स्वयंसेवी के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा वांछित सहयोग भी प्रदान किया।

50 सदस्यीय यूनिट को दो भागों में विभक्त किया तथा एक टोली ने शिविर स्थल के चारों ओर से झाड़ी कटान कर स्वच्छता अभियान चलाया। दूसरी टोली ने गांव के सार्वजनिक स्थलों के सफाई की।

बौद्धिक सत्र में साहित्यकार तथा नगर पालिका चम्बा के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसेडर सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। अपने 1 घंटे के संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्य, लक्ष्य और प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताया तथा अपनी कविताओं के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार,कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर, केशवानंद मैठाणी,सुरभि, श्वेता, विजेंद्र भंडारी, आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!