विगत 10 माह से फरार महिला अभियुक्त वृंदावन से गिरफ्तार

विगत 10 माह से फरार महिला अभियुक्त वृंदावन से गिरफ्तार
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल, 22 सितंबर 2024। उत्तराखंड पुलिस के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में, थाना मुनि की रेती पर पंजीकृत केस संख्या 05/24 (धारा 420/406 भा.द.वि.) की वांछित अभियुक्ता श्रीमती पुष्पलता को वृंदावन, मथुरा से 21 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता विगत 10 माह से फरार थी और पहचान छुपा रही थी। पुष्पलता, निवासी लक्ष्मण झूला एन्क्लेव, तपोवन, मुनि की रेती, वर्तमान में राधा रमन मंदिर, निधिवन, वृंदावन में निवास कर रही थी। अभियुक्ता विगत 10 माह से फरार थी और लगातार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलकर पहचान छुपा रही थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्ता को 21 सितंबर 2024 को वृंदावन, मथुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप रावत, म.का. अक्षी सैनी, सीआईयू टीम: उप निरीक्षक ओम कांत भूषण शामिल रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories