मुख्य विकास अधिकारी ने बहुद्देशीय शिविर स्थल रौडधार का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने बहुद्देशीय शिविर स्थल रौडधार का किया निरीक्षण
Please click to share News

रौढ़धार में 17 नवंबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर

टिहरी गढ़वाल, 15 नवम्बर 2024। आगामी 17 नवंबर, 2024 को जय किसान इंटर कॉलेज, रौढ़धार में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मा. मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल की अध्यक्षता में होगा।

सीडीओ डॉ अभिषेक त्रिपाठी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं जैसे सड़क, सुरक्षा, विद्युत, पानी, शौचालय और अन्य जरूरी इंतजाम पूरे हों। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिविर में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, कानूनी सहायता और परामर्श भी उपलब्ध होगा।

शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। सीडीओ ने जनता से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories