उत्तराखंडकारोबार / रोजगारविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

स्वरोजगार योजनाएं ग्रामीणों को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं: सुबोध उनियाल

Please click to share News

खबर को सुनें

(डीपी उनियाल गजा)

टिहरी गढ़वाल 9 दिसम्बर। उत्तराखंड सरकार स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रही है। बागवानी, मशरूम उत्पादन, सौर ऊर्जा प्लांट, पाली हाउस, होम स्टे और आर्गेनिक खाद्यान्न उत्पादन जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गौंसारी (गजा) में राजराजेश्वरी मंदिर में हरियाली महोत्सव और भंडारे के दौरान संबोधित करते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है। उन्होंने बरसुड गाँव का उदाहरण देते हुए कहा कि नौ मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट से न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि प्रतिमाह आय में भी वृद्धि हुई है।

राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचने पर स्थानीय जनता ने ढोल दमाऊ और माल्यार्पण के साथ मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना आचार्य विजय उनियाल और जयंती उनियाल द्वारा कराई गई, और सुबोध उनियाल ने माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, मंडी समिति निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, विकास खंड चम्बा निवर्तमान प्रमुख शिवानी विष्ट, गौंसारी निवर्तमान प्रधान भारती चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, और मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रधान भारती चौहान ने मंत्री को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसके तहत सुबोध उनियाल ने मंदिर में सौंदर्यीकरण और फर्श पर टाइल लगाने के लिए 8 लाख रुपये की धनराशि की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने गजा-नकोट रोड से गौंसारी गाँव तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती, निवर्तमान सभासद सुनील चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा चौहान, ताज बीर सिंह खाती, दयाल सिंह सजवाण, पूर्व सैनिक संगठन मीडिया प्रभारी भूपेंद्र धनोला, मानवेंद्र सिंह विष्ट, उन्नति महिला समूह की कृष्णा चौहान, मकान सिंह चौहान, और पूरण सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने माता का प्रसाद ग्रहण कर भंडारे में भाग लिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!