उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

अमर शहीद श्रीदेव सुमन पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 203.91 लाख रुपये स्वीकृत, पहली किश्त जारी

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अमर शहीद श्रीदेव सुमन पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 203.91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह पार्क नई टिहरी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है, और लंबे समय से इसके विकास की मांग की जा रही थी। इस स्वीकृति के लिए विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी टिहरी के निरंतर प्रयासों से इस योजना को गति मिली है। पहली किश्त के तौर पर इक्कयासी लाख छप्पन हजार रुपये व्यय करने के आदेश जारी किए गए हैं।

विधायक उपाध्याय ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा गठन के बाद विधायकों से 10 प्रमुख विकास प्रस्ताव मांगे थे, जिनमें से कई कार्य इस वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। इनमें नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) की स्थापना भी शामिल है। उन्होंने नई टिहरी के नागरिकों को इस विकास कार्य के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह परियोजना जल्द पूरी होगी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!