टिहरी विधायक ने किया श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरित होगा माध्यमिक विद्यालय

टिहरी गढ़वाल। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के निर्माण कार्याें का आज दिनांक 25 फरवरी, 2025 को निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्याें में उपयोग की जा रही सामग्री को उच्च स्तरीय रखने के निर्देश दिये, किशोर उपाध्याय आज 1ः00 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर विश्वविद्यलाय की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की सलाह दी। विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में हुयी बैठक में स्थानीय विधायक ने निर्माण कार्याें की प्रगति आख्या की जानकारी भी ली। श्री किशोर उपाध्याय के साथ चम्बा नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती शोभनी रमोला भी उपस्थित रहीं। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के मुख्यालय में निर्माण कार्याें का जायजा लेते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर विश्वविद्यालय के विकास कार्याें में सहयोग हेतु कहा गया, उन्होने जिलाधिकारी को दूरभाष पर बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्यालय में स्थित माध्यमिक विद्यालय को जल्द से जल्द पूर्व में निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाय।
टिहरी विधायक ने विश्वविद्यालय में चल रहे अवस्थापना विकास प्रगति पर कुलपति, प्रो0 एन0के0 जोशी की प्रशंसा की। विधायक, किशोर उपाध्याय ने विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन अकादमिक ब्लाॅक, ट्रांजिट हाॅस्टल, कुलपति आवास, अधिकारी आवास, कैफेटेरिया, आदि निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को उच्च स्तरीय निर्माण सामग्री के उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में चल रहे निर्माणाधीन कार्याें की जानकारी प्रदेश सरकार को भी समय पर उपलब्ध कराया जाना अतिआवश्यक है। विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होने कहा कि मुख्यालय में बी0सी0ए0 के अतिरिक्त अन्य पाठ्क्रमों की कक्षाएं भी संचालित की जाय ताकि स्थानीय छात्रों को इसका लाभ मिल सके। उन्होने विश्वविद्यालय के निकटस्थ स्थल पर विश्वविद्यालय का परिसर बनाये जाने पर भी बल दिया।
इस अवसर विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के निदेशक प्रो0 महाबीर सिंह रावत, उपकुलसचिव, डाॅ0 आर0के0 जोशी, सहायक परीक्षा नियंत्रक, डाॅ0 हेमन्त बिष्ट, सहायक कुलसचिव प्रशासन, श्री विजय सिंह सहायक कुलसचिव वित्त, श्री प्रमोद बैंजवाल, प्र0 निजी सचिव कुलपति श्री वरूण डोभाल के अतिरिक्त जिला संयोजक, नमामि गंगे श्री अक्षत बिजल्वाण, मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्री विजय कठैत, जिला महामंत्री श्री उदय रावत, सभासद चम्बा नगर पालिका श्री दीपक गुनसोला, श्री राजेश्वर बडोनी, श्री विनोद सुयाल आदि उपस्थित रहे।