सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त। टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नई टिहरी मंडल की ओर से जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष विजय कठैत के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भगवान बदरी विशाल से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री गोविंद रावत, डीसीडीएफ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पुनेठा, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खंडूरी, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल दास पुनेठा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला राणा, जिला सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ रामलाल मेहरा, जिला सह संयोजक सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन शूरवीर सिंह नेगी, नामित सभासद पंचम तोपवाल, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा असगर अली, जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ धीरेंद्र भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश नेगी, जिला मंत्री एससी मोर्चा गब्बर, विजय शाह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!