Ad image

गजा घंटाकर्ण महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज़, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • डीपी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल । आगामी 27 से 29 मई तक नगर पंचायत गजा में आयोजित होने वाले प्रथम तीन दिवसीय ‘गजा घंटाकर्ण महोत्सव’ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्र नगर विधायक श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

नगर पंचायत गजा सभागार में आयोजित इस बैठक में महोत्सव समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सभी सभासदों, समाजसेवियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इससे पूर्व मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंच निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग, नरेंद्र नगर को सौंपा गया है, जबकि अन्य विभागीय स्टॉलों के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हित कर लिया गया है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक में स्पष्ट किया कि महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों। उन्होंने महोत्सव संचालन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने तथा महोत्सव का ध्वजारोहण करने के निर्देश भी दिए।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रमुख आकर्षण रहेंगी:

  • 27 मई: जागर सम्राट प्रीतम सिंह भरत्वाण
  • 28 मई: प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी
  • 29 मई: लोकप्रिय गायक रोहित चौहान प्रस्तुति देंगे।

बैठक में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी: नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, फकोट ब्लॉक प्रशासक राजेन्द्र सिंह भंडारी, चंबा क्षेत्र से श्रीमती शिवानी विष्ट, मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, तहसीलदार बिनोद तिवारी, वन विभाग के अधिकारी आशीष डिमरी, लोक निर्माण विभाग के विजय कुमार मोघा, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी, अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, पूर्व सभासद सुनील सिंह चौहान, व्यापार सभा के विनोद सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी आदि।

अन्य उपस्थित गणमान्य एवं स्थानीय नागरिकों में: अजय सिंह खाती, दिनेश प्रसाद उनियाल, यशपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र खडवाल, कुंवर सिंह रावत, मनीष रावत, सभासद जसवंत सिंह चौहान, श्रीमती रंजना चौहान, बन दरोगा ओम प्रकाश कुकरेती सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।

स्थानीय जनता में मुख्यमंत्री की उपस्थिति और महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। संभावना है कि इस अवसर पर सरकार द्वारा क्षेत्र के लिए कुछ अहम घोषणाएँ भी की जा सकती हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!