उत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

12 व्यक्तियों का चालान कर ₹3,250 जुर्माना वसूला

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। थाना कैम्पटी पुलिस ने “ऑपरेशन लगाम” अभियान के तहत 12 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की। इस दौरान शराब का सेवन करने, हुड़दंग करने और रैश ड्राइविंग करने वाले इन व्यक्तियों से कुल ₹3,250 जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सड़क, नदियों के किनारे, कॉलेज और हॉस्टल के आसपास खुले में या वाहनों में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!