उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ पर जनपद मुख्यालय टिहरी में रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर, 2022। सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर आज ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ जनपद में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय में प्रातः ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन किया गया तथा जनपद के समस्त राजकीय कार्यालयों/उपक्रमों एवं अन्य संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गयी।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा कलेक्ट्रेट के प्रांगण में अधिकारियों/ कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतन्त्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ करने की शपथ दिलाई गयी।

वहीं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा प्रातः ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर विधायक जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन डाइजर से गणेश चौक तक किया गया, जिसमें सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!