राज्य स्तरीय इंटर डायट स्पोर्ट्स मीट 2025 में डायट पिथौरागढ़ ओवरऑल चैंपियन घोषित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट 2025 के तीसरे और अंतिम दिवस में डायट पिथौरागढ़ ने कुल 16 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। डायट अल्मोड़ा 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

टेबल टेनिस बालक वर्ग में टिहरी के नवीन विजेता और बागेश्वर के दीपक उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में उत्तरकाशी की निशा चौहान विजेता तथा नैनीताल की शगुन बोरा उपविजेता बनीं।
बैडमिंटन बालक सिंगल्स में डायट चमोली के मनीष बिष्ट विजेता और पिथौरागढ़ के शांतनु सिंह उपविजेता रहे। बालक डबल्स वर्ग में पिथौरागढ़ के सुनील व शांतनु की जोड़ी विजेता रही, जबकि चमोली के मनीष और सुबोध उपविजेता बने।
बालिका सिंगल्स में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देहरादून की कौमुदी उपविजेता रहीं। बालिका डबल्स वर्ग में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार व आरती विजेता तथा चमोली की गुंजन और आईसा की जोड़ी उपविजेता रही।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आयोजन के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए डायट टिहरी का आभार व्यक्त किया।

समापन अवसर पर उत्तरकाशी की संगीता रावत, डॉ. दीपा जलाल (अल्मोड़ा), डॉ. दीपा पांडेय, अंजू मलिक, गुंजन डागर, जितेंद्र राणा, विनीता सुयाल, आर.के. साहू, विनोद बसेड़ा (पिथौरागढ़), डॉ. कमलेश, अनिल डोभाल, डॉ. सुमन नेगी, राजेंद्र बडोनी, देवेंद्र भंडारी, विनोद पेटवाल, सीमा शर्मा तथा डॉ. कपिल सेमवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

समापन समारोह में डायट टिहरी की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत ने बताया कि इस स्पोर्ट्स मीट ने प्रदेशभर के प्रतिभागियों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!