उत्तराखंडविविध न्यूज़
मुख्यमंत्री धामी ने किया “पैली-पैली बार” गीत का विमोचन

देहरादून, 27 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास में उत्तराखंडी लोकगीत “पैली-पैली बार” का विमोचन किया। लोकगायकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह गीत राज्य के ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा।
गीत में नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाओ, धर्मांतरण रोक, यूसीसी, शीतकालीन कैलाश यात्रा, रिवर्स पलायन व सरकारी भर्तियों जैसे कदमों का जिक्र है। यह “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” की भावना को मजबूत करेगा।सौरभ मैठाणी, गोविंद दिगारी, राकेश खनवाल, ललित गित्यार, भूपेंद्र बसेड़ा, मनोज सामंत, चंद्रप्रकाश, खुशी जोशी व सोनम ने गाया। भूपेंद्र बसेड़ा ने गीत-धुन व ललित गित्यार ने संगीत दिया। कैलाश पंत, सौरभ मैठाणी व अन्य कलाकार उपस्थित रहे।


