Ad image

उत्तरकाशी में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 16 दिसंबर । जिले में भारत-पाक युद्ध की 54वीं वर्षगांठ पर विजय दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल ज्ञानसू में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार व अन्य अधिकारियों ने शहीद गार्डसमैन सुंदर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राज राइफल्स, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस व एनसीसी टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद की धर्मपत्नी अमरा देवी को सम्मानित किया गया।

विधायक चौहान ने 1971 की ऐतिहासिक विजय को सत्य-न्याय की जीत बताया, जबकि जिलाधिकारी ने सशस्त्र बलों के बलिदान पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैनिकों के योगदान की सराहना की। पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी व प्रताप सिंह मटूडा ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!