उत्तराखंडविविध न्यूज़

कर्तव्यों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएं : विधायक नेगी

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने नई टिहरी विकास भवन में क्षेत्र के दिव्यांगजनों को विधायक निधि से स्कूटी वितरित कर उनकी स्वावलंबन यात्रा को मजबूत बनाया।

इस अवसर पर विधायक नेगी ने कहा, “समाज में दिव्यांगजनों, महिलाओं व बुजुर्गों के प्रति सकारात्मक रुख और कर्तव्य मेरी प्राथमिकता है। आज स्कूटी भेंट करते हुए मुझे गहरी संतुष्टि हो रही है, क्योंकि मेरे प्रयास साकार हो रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम व जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने विधायक नेगी का अभिनंदन किया। स्कूटी का लाभ दिव्यांगजनों रमेश दत्त कुकरेती, बसंत चंद व खेम चंद को मिला।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, विजय गुनसोला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, श्रीमती ममता उनियाल, दिनेश पंवार, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, अनीता रावत, युवराज चौहान, मोहित रावत व घनश्याम पंवार आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!