ब्रेकिंग न्यूज़ | चम्बा में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 03 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 02 युवक गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चम्बा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मसूरी रोड स्थित आईटीआई तिराहा, चम्बा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मारुति 800 कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 144 पव्वे (03 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
🚗 तस्करी में प्रयुक्त कार को पुलिस ने मौके पर ही सीज कर दिया।
👮♂️ वाहन में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ बलदेव चन्द रमोला (23 वर्ष), निवासी ग्राम सौड़, जड़ीपानी, चम्बा
2️⃣ अमित आर्य, निवासी सौड़ जड़ीपानी, चम्बा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब को झड़ीपानी क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
📄 इस मामले में थाना चम्बा में मुकदमा अपराध संख्या 07/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।
टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब या मादक पदार्थों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
अपराध# टिहरी पुलिस # Breaking News
🇮🇳 टिहरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प 🇮🇳



