अपराधउत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

ड्रग्स-फ्री देवभूमि: मुनि की रेती पुलिस ने पकड़े नशा तस्कर, 1.2 किलो चरस बरामद

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 फरवरी 2026। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान’ में टिहरी गढ़वाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। थाना मुनि की रेती पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने भद्रकाली चौकी क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 1.200 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया। चरस स्कूटी पर बागेश्वर से तस्करी कर लाई जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त:किशन नौटियाल (28 वर्ष), ग्राम जोंक, लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल और विमल भट्ट (21 वर्ष), ग्राम चौक, लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल हैं। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि चरस बागेश्वर से लाए थे। अन्य तस्करों की जानकारी मिलने पर जल्द कार्रवाई होगी।

थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट दर्ज कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया। बरामद स्कूटी: UK07BL8298।

पुलिस टीम में उ0नि0 प्रदीप रावत (चौकी प्रभारी भद्रकाली), उ0नि0 दीपक मैठाणी, ADSI मनोज बेनीवाल, ADSI योगेंद्र चौहान (STF), हे0का0 नन्द किशोर शामिल रहे।

टिहरी पुलिस की अपील: नशा देवभूमि की पवित्रता को कलंकित कर रहा है। आसपास नशे की खरीद-फरोख्त देखें तो गोपनीय सूचना दें—डायल 112। टिहरी गढ़वाल पुलिस नशे के खिलाफ कटिबद्ध !


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!