उत्तराखंडकारोबार / रोजगारविविध न्यूज़

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 10 फरवरी 2026 । देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज अपने द्वारका स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में ‘ पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की, जो बैंक के 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है। यह पीएनबी की इस प्रतिष्ठित मैराथन का दूसरा संस्करण है और इस वर्ष, यह हाफ मैराथन ‘सोल्जरथॉन’ थीम के तहत आयोजित की जा रही है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता के साथ-साथ फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराती है।

प्री-लॉन्च समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया (वीएसएम), लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर और भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेस अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशकगण, वरिष्ठ अधिकारी, सशस्त्र बलों एवं पूर्व सैनिक समुदाय के प्रतिनिधि और मैराथन धावक भी उपस्थित रहे।

“PNB सोल्जरथॉन 2026 – सैनिकों के साथ दौड़, सैनिकों के लिए दौड़” की एक एक देशव्यापी आंदोलन के तौर पर परिकल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य सैनिकों, दिग्गजों, नागरिकों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को एक साथ लाना है, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के पीएनबी के व्यापक लक्ष्य को सुदृढ़ करता है।

प्री-लॉन्च के एक अंग के तौर पर पीएनबी ने सोल्जरथॉन 2026 के आधिकारिक नाम, थीम, टी-शर्ट और मेडल का अनावरण किया। दर्शकों के सामने ‘ पीएनबी हाफ मैराथन 2025’ की प्रमुख झलकियों को दिखाती हुई एक शार्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जो पीएनबी की प्रमुख फिटनेस पहलों के बढ़ते पैमाने और प्रभाव को दर्शाती है।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “जैसे-जैसे हम पीएनबी के 132वें स्थापना दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, हमें ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 – सैनिकों के साथ दौड़, सैनिकों के लिए दौड़’ थीम के तहत पीएनबी हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित है और सशस्त्र बलों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है। महान स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित पीएनबी हमेशा राष्ट्र निर्माण के पक्ष में खड़ा रहा है, और इस वर्ष हम अपना उत्सव देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को समर्पित कर रहे हैं। स्थापना दिवस मनाने के साथ-साथ, यह पहल पूरे भारत में फिटनेस, अच्छे स्वास्थ्य और एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। हम नागरिकों, खिलाड़ियों और पूरे पीएनबी परिवार को हमारे सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े होने और इसे वास्तव में एक प्रभावशाली आंदोलन बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

मुख्य अतिथि मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने पीएनबी के सतत प्रयासों की सराहना की और कहा कि सोल्जरथॉन जैसी पहल राष्ट्रीय चेतना के निर्माण, फिटनेस को प्रोत्साहित करने और नागरिक-सैन्य संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का समापन ईडी श्री बिभु पी. महापात्रा द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!