उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का भव्य समापन

Please click to share News

खबर को सुनें

राज्यपाल का आह्वान—योग को बनाएं जीवन का अभिन्न हिस्सा, ऋषिकेश से विश्व को मिला शांति का संदेश

टिहरी गढ़वाल 22 मार्च 2026। ऋषिकेश स्थित पावन गंगा तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पर्यटन विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सप्ताहभर के महोत्सव में देश-विदेश से आए 2500 से अधिक योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह समापन नहीं, बल्कि योग के वैश्विक प्रसार के नए संकल्प की शुरुआत है। उन्होंने ऋषिकेश को आध्यात्मिक चेतना और साधना का विश्व केंद्र बताते हुए कहा कि हिमालय और माँ गंगा की गोद में स्थित यह भूमि पूरी दुनिया को योग और शांति का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की जीवन पद्धति है। कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई है और योग व आयुर्वेद के माध्यम से हम अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बना सकते हैं।
राज्यपाल ने युवाओं को “अमृत पीढ़ी” बताते हुए उनसे योग अपनाने और इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग के वैश्विक आंदोलन बनने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की सॉफ्ट पावर का सशक्त प्रतीक है।
समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योगाचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों ने आकर्षक योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वामी अवधेशानंद गिरी, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंदरजीत सिंह बिंद्रा, स्वामी प्रेम बाबा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि ऋषिकेश केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!