ऋषिकेश में अवैध शराब समेत 6 गिरफ्तार— टिहरी बस स्टैंड व छिदरवाला से भारी खेप बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी गई।
आबकारी टीम ने चंद्रेश्वर नगर, गोविंद नगर झुग्गी क्षेत्र, टिहरी बस स्टैंड के संदिग्ध ढाबों और छिदरवाला स्थित “आपकी रसोई” में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चंद्रेश्वर नगर से गुड़िया पत्नी सुरेंद्र कुमार और सविता पत्नी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 118 पव्वे अंग्रेजी शराब, 85 पव्वे माल्टा देसी शराब और 14 बीयर बरामद हुई।
इसके बाद गोविंद नगर झुग्गी क्षेत्र से संतोष पत्नी राजेश और पवन कुमार पुत्र रामगोपाल को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 19 पव्वे अंग्रेजी शराब और 69 पव्वे माल्टा देसी शराब मिली।
वहीं मुखबिर की सूचना पर टिहरी बस स्टैंड स्थित एक ढाबे से अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 23 पव्वे इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
इसी क्रम में छिदरवाला स्थित “आपकी रसोई” से जयप्रकाश पुत्र रतनलाल निवासी उत्तरकाशी को भी अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 78 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पूरी कार्रवाई में 03 पुरुष और 03 महिलाएं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 151 पाउच माल्टा देसी शराब और 249 पव्वे अंग्रेजी शराब (लगभग 9 पेटी) बरामद हुई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!