उत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़

जनरल करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न, सेमी फाइनल और फाइनल कल

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी झील महोत्सव–2026 के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित जनरल करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार को रोमांचक मुकाबलों के बीच संपन्न हो गए। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 14 गढ़वाल की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कोटद्वार एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में आईआईएमटी मेरठ और हरियाणा एफसी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें आईआईएमटी मेरठ ने 3-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में 07 गढ़वाल और 13 गढ़वाल आमने-सामने रहे। इस मुकाबले में 07 गढ़वाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंच गई।
चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में गढ़वाल हीरोज और 16 गढ़वाल के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें गढ़वाल हीरोज ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कल 9 मार्च की सुबह से खेले जाएंगे और इसी के साथ टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा। खेल प्रेमियों में इन मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!