बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 30 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और अन्य छात्राएं भी प्रेरित हों। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से उच्च शिक्षा की तैयारी को लेकर संवाद किया और उन्हें निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बेटियों की शिक्षा में सहयोग बनाए रखने की अपील की गयी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरुकता और उत्साह बढ़े।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दीपक प्रताप, कानूनगो जयप्रकाश शाह, सुपरवाइजर पूजा रावत, पटवारी हरेंद्र चौहान सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!