उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

टिहरी गढ़वाल में महिला कांग्रेस का भव्य सम्मान समारोह, तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष आशा रावत एवं टीम सम्मानित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । महिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की जिला अध्यक्ष आशा रावत और उनकी टीम के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से आई महिला पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रयासों के चलते महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे देश में महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाला और पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने महिला कांग्रेस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मातृशक्ति बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। उन्होंने गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की।
महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ममता उनियाल और शगुफ्ता परवीन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने हर बूथ पर कम से कम 10 महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रदेश महासचिव मुन्नी बिष्ट और नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष सीमा क्रिशाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान और अपने विचार रखने की स्वतंत्रता मिलती है, जो अन्य दलों में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता बदलाव का समर्थन करेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव सैयद मुशर्रफ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, सभासद नवीन सेमवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!