उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 01 अप्रैल 2026 । जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों पर पूर्ति विभाग और गैस एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों को 2192 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 1950 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक वितरित कर दिए गए हैं। वितरण के बाद भी एजेंसियों के पास 3435 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
जनपद के नरेन्द्रनगर, लम्बगांव, भरपुरियागांव, नौघर, जाखणी, तुनीयार, रजाखेत, घुत्तु, पुजारगांव, मोटना, चौधार और ग्वाड सहित कई क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस वितरण किया जा रहा है।
वहीं, व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति भी सुचारू बनी हुई है। प्रतिदिन 212 सिलेंडर का आवंटन मिल रहा है। 19 किलोग्राम श्रेणी में 252 सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 232 का वितरण किया जा चुका है।
प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) लगातार सक्रिय है। अब तक 435 स्थानों—जैसे गैस गोदाम, पेट्रोल पंप और होटलों—का निरीक्षण किया गया है, जिसमें 14 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
शिकायत निवारण के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में अब तक 86 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनके समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की अपील: उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराकर अतिरिक्त गैस बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। होम डिलीवरी या अधिकृत वितरण केंद्रों का ही उपयोग करें तथा एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ से बचें। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द अपनी एजेंसी से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!