Ad image

अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय ने किया भावपूर्ण नमन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

“संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के प्रतीक हैं श्रीदेव सुमन” — कुलपति प्रो. एन.के. जोशी

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड की जनचेतना के अमर प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन की 110वीं जयंती पर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में श्रद्धा और प्रेरणा से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं श्रीदेव सुमन जी की जन्मस्थली ग्राम जौल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्राम जौल में स्थानीय जनता एवं श्रीदेव सुमन ग्राम विकास समिति द्वारा कुलपति एवं विश्वविद्यालय परिवार का भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. जोशी ने कहा कि श्रीदेव सुमन केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और जनसंघर्ष के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में शीघ्र ही रोजगारपरक सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र के युवक-युवतियों और महिलाओं के लिए 15 जून 2026 से एक माह का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 9 जून 2026 तक बीसीए विभाग में पंजीकरण करा सकेंगे।
इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चन्द्र, परीक्षा नियंत्रक प्रो. स्वाति नेगी, मुख्य वित्त अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक कुलसचिव प्रमोद बेंजवाल एवं विजय रणबीर सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रीदेव सुमन जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!