गंगा दशहरा पर सुरकंडा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, टिहरी पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 मई। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध सुरकंडा माता मंदिर एवं कद्दूखाल क्षेत्र में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ प्राप्त किया। पर्व के चलते क्षेत्र में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया, लेकिन टिहरी पुलिस की सक्रियता से यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा कद्दूखाल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई। पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करवाते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारी और जवान लगातार यातायात नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दिशा-निर्देश देते नजर आए। वहीं भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिल सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!