Ad image

टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बीएसएनएल का 5 लाख का चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

#TehriPolice #TehriGarhwal #BSNL #CrimeNews #UttarakhandNews #GarhNinad

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डायल-112 की सूचना पर छाम पुलिस ने की घेराबंदी, दो पिकअप वाहनों से बरामद हुआ चोरी का पूरा सामान

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई। टिहरी पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए बीएसएनएल का करीब पांच लाख रुपये का चोरी हुआ सामान शत-प्रतिशत बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी कब्जे में लिए हैं।
28 जुलाई को डायल-112 के माध्यम से रमोल-सारी हाईवे पर बेंढ के समीप बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल, पोल क्लैम्प व अन्य सामग्री चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर जनपद से बाहर जाने वाले संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी।
मटियाली तिराहे पर पुलिस ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली। दोनों वाहनों से बीएसएनएल का चोरी किया गया पूरा सामान बरामद हो गया। पुलिस ने मौके से प्रभात कुमार, प्रिंस, रोहित और सतनाम, सभी निवासी जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
थाना छाम में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी चोरी का सामान जनपद से बाहर ले जाने में सफल नहीं हो सके।
बरामदगी: बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल व पोल क्लैम्प सहित अन्य सामग्री और चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!