ऋषिकेश, 27अगस्त 2026 पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एनरोलमेंट की प्रक्रिया आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को भी निरंतर जारी रही। परिसर के विद्यार्थियों में एनसीसी के प्रति उत्साह एवं रुचि देखने को मिल रही है तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एनसीसी में शामिल होने के लिए प्रक्रिया में प्रतिभाग कर रहे हैं।
एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, साहस एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं साहसिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिसर में एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है।
मेजर तिवारी ने बताया कि परिसर में प्रवेश प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को एन सी सी में प्रतिभाग का एक मौका और दिया जाता है । जो विद्यार्थी स्वेच्छा से एन सी सी में प्रवेश लेना चाहते हैं वह सभी दिनांक एक 27-08-2026 को अपने फीस रशीद, 10 और 12 की अंकतालिका, आधार, बी प्रमाणपत्र साथ लेकर प्रातः 8:00 बजे एन सी सी ग्राउंड पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में पहुंचना सुनिश्चित करें।
इस के बाद एन सी सी में प्रवेश का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।




