राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में हिंदी दिवस समारोह आयोजित

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता एवं समृद्ध साहित्यिक परंपरा को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी ने की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्रावती जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन प्राध्यापक के रूप में प्रो. डी.पी.एस. भंडारी, डॉ. स्नेहलता मौर्य एवं रजनी गुसाईं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं कुलगीत गायन के साथ किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा हिंदी भाषा एवं साहित्य से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ. चंचल गोस्वामी द्वारा कविता एवं गीत प्रस्तुत किया गया, गणित विभाग से डॉ. शुभाष नौटियाल द्वारा कविता,डॉ. सचिन कुमार द्वारा गीत प्रस्तुति से दर्शकों को अभिभूत कर दिया गया तथा जंतु विज्ञान विभाग से श्रीमती नीलम ने गीत प्रस्तुत किया। साथ इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ चंचल गोस्वामी द्वारा लिखित पुस्तक वैज्ञानिक साहित्यकार देवेंद्र मेवाड़ी पुस्तक का विमोचन भी किया गया. जिसके विषय में उन्होंने बताया कि यह हिंदी में विज्ञान लेखन को लेकर शोधर्थियों के लिए बहुत लाभदायक सामग्री रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय अस्मिता की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। हिंदी को केवल एक भाषा के रूप में नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के रूप में समझने और इसको बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

प्रो. भंडारी के द्वारा अपने वक्तव्य में हिंदी के विकास एवं राजभाषा स्वरूप की विवेचना करते हुए हिंदी भाषा पर आधारित कविता एवं गढ़वाली गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्र -छात्राएँ उपस्थित रहे तथा डॉ सचिन कुमार, डॉ कमलेश पाण्डेय, डॉ उर्वशी कश्यप, डॉ शुभम गोस्वामी, डॉ मीनाक्षी टम्टा, डॉ ऋचा पंत एवं श्रीमती किरण, श्री मुकेश पटेल तथा श्री भीम सिंह ने विशेष योगदान प्रदान किया।
काव्यात्मक एवं सांगीतात्मक वातावरण में कार्यक्रम सौहार्द एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!