35 करोड़ की लागत से नई टिहरी में बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया भूमि पूजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

तकनीकी शिक्षा को मिलेगा विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर

नई टिहरी। नई टिहरी में तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को 35 करोड़ 6 लाख 2 हजार रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक भवन का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए दक्ष बनाना है।

उन्होंने कहा कि संस्थान के निर्माण से टिहरी क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!