जाख-डोबरा मार्ग व डोबरा चांठी पार्किंग का डीएम ने किया निरीक्षण, पर्यटन सुविधाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जाख-डोबरा मोटर मार्ग और डोबरा चांठी पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट और छोटी पार्किंग के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण करते हुए पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करने तथा ग्रामीणों की आपत्तियों का संबंधितों से समन्वय कर समाधान करने को कहा। डोबरा चांठी पार्किंग में 49 चार पहिया, 4 ईवी, 6 असेंबल पार्किंग वाहन, 120 दुपहिया और 8 बसों की पार्किंग प्रस्तावित है। परिसर में हाट बाजार, प्रोडक्शन सेंटर और ओपन थिएटर जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र को स्थानीय स्वरूप के अनुरूप हेरिटेज लुक देने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कार्मिकों की स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी अमित रुसिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!