टिहरी गढ़वाल 28 अगस्त। टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 409 ग्राम अवैध चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना मुनि की रेती पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 27 अगस्त की शाम ढालवाला के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से 409 ग्राम चरस और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों सागर (24) निवासी सहारनपुर, हाल तपोवन और धर्म सिंह राणा (50) निवासी गंगी, घनसाली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सागर पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना मुनि की रेती से व0उप0नि0 योगेश चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक आशीष रावत, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार व हेड कांस्टेबल स0पु0 सुंदर तथा एएनटीएफ से निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला, अपर उपनिरीक्षक कपिल यादव, हेड कांस्टेबल विपुल और हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह शामिल रहे।




