टिहरी गढ़वाल 17 सितंबर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, टिहरी में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विभिन्न परियोजना स्थलों पर पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आर.आर. सेमवाल सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पावर हाउस, यांत्रिक इकाई कोटी, 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन भागीरथीपुरम, एचपीपी, पीएसपी तथा अन्य स्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर तकनीकी यंत्रों, मशीनों, औजारों, विद्युत उपकरणों, कंप्यूटर एवं अन्य कार्योपयोगी उपकरणों की भी पूजा-अर्चना की गई। मुख्य महाप्रबंधक आर.आर. सेमवाल ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस श्रम, निर्माण, तकनीकी कौशल और नवाचार के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) श्री विजय सहगल, महाप्रबंधक (पी.एस.पी.) श्री एस.के. साहू, अपर महाप्रबंधक (ओ. एंड एम.) श्री भगत सिंह, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री ए.पी. बाजपेई, अपर महाप्रबन्धक (सुरक्षा) श्री बी.डी. सेमवाल, अपर महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री संजय पंवार, अपर महाप्रबंधक (नियोजन) श्री विपिन सकलानी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री मोहन सिंह श्रीस्वाल, उप महाप्रबंधक (पी.एस.पी.) श्री एल.एस. बिष्ट, वरिष्ठ प्रबन्धक श्री टी.एस.नेगी, प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री मनबीर सिंह नेगी, प्रबंधक (मा.सं.एवं प्रशा.) श्री दीपक उनियाल सहित टीएचडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
टीएचडीसी टिहरी में विश्वकर्मा दिवस पर पूजा-अर्चना

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



