चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का द्वितीय बैच कोटी कॉलोनी में प्रारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 सितम्बर। भारतीय संस्थान स्किइंग एव पर्वतारोहण गुलमार्ग पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स के अंतर्गत द्वितीय कोर्स का आयोजन टिहरी गढ़वाल स्थित कोटी कॉलोनी में किया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा SM, VSM, MID ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए कोटी कॉलोनी सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। यहाँ का पानी स्वच्छ है और यहाँ का प्राकृतिक वातावरण भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत अनुकूल है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान द्वारा तीन बैचों में चौदह-चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूरे भारत से 25 प्रशिक्षुओं ने इस कोर्स के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 21 प्रशिक्षुओं ने संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और वर्तमान में उनके प्रशिक्षण का कोर्स सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

इसमें मुख्य प्रशिक्षक परवीन सिंह रांगड़, खलील शब्बीर, अरविंद राठौड़ी तथा छात्र चेतन, रावत, विक्रम, प्रताप, अभिषेक, अबरार, नेहा, जोशी, सलीम, शिवम, दीपक, सागर आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों से बच्चे इस कोर्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!