नशे के खिलाफ छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली: नशा मुक्त भारत का संदेश देकर स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को नरेंद्र महिला विद्यालय इंटर कॉलेज, भागीरथीपुरम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ. निधि रावत के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की सोशल वर्कर मधु डोभाल ने छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य आराधना कुकरेती के मार्गदर्शन में निकाली गई जागरूकता रैली में छात्राओं ने नशा विरोधी नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्राओं ने स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के बीच निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 ए की गीता ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की अनसूया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 12 की अंजना प्रथम, कक्षा 9 की निहारिका द्वितीय तथा सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!