मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर मंदार पहुंची जनजागरण रथ यात्रा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी मेडिकल कॉलेज का निर्माण न्यू टिहरी में किए जाने की मांग को लेकर गांव-गांव चलाया जा रहा जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जनजागरण रथ यात्रा मंदार गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत करते हुए मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग का समर्थन किया।
जनजागरण रथ यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत टिहरी के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, लखवीर चौहान, विजय सिंह रावत और राय सिंह रावत सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को न्यू टिहरी में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता और इससे क्षेत्र को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि टिहरी मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय क्षेत्र में होने से जनपद के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जनजागरण अभियान के तहत गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से समर्थन जुटाया जा रहा है। अभियान के दौरान “मेडिकल कॉलेज न्यू टिहरी में बनाओ” की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!