राज्य स्तरीय जूडो में समृद्धि नौटियाल ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) बौराड़ी, नई टिहरी की कक्षा 11 की छात्रा समृद्धि नौटियाल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
समृद्धि की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ टिहरी जनपद का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
छात्रा की सफलता में उनकी खेल प्रशिक्षिकाओं मोनिका कोहली और रिचा नकोटी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता भद्री सहित मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विजय पाल सिंह तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तस्लीम कुरैशी ने समृद्धि को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!