टिहरी गढ़वाल 3 अक्टूबर। डीएम नितिका खंडेलवाल ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्य करते पाए गए। साथ ही वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी से जयेंद्र पंवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से महासचिव गब्बर सिंह तथा नवीन सेमवाल, निर्वाचन से जवाहर सिंह आदि संबंधित उपस्थित रहे।




